Showing posts with label VLE HELP GROUP. Show all posts
Showing posts with label VLE HELP GROUP. Show all posts

Tuesday, 31 March 2020

किसानो को खरीफ मौसम फसलों के बीज अनुदान 2020 || कृषि विभाग बिहार सरकार ||

 कृषि विभाग बिहार सरकार

किसान भाईयों व बहनों कृपया ध्यान दें |


                                     सभी किसान भाइयों व बहनों को सूचित किया जाता है कि कृषि विभाग बिहार राज्य बीज निगम के माधयम से खरीफ मौसम 2020 की NFSM, RKVY, SMSP, व राज्य योजनान्तर्गत विभिन्न फसलों के बीज अनुदानित दर पर वितरण करने की यौजना कार्यान्वित की जा रही है |
                           जिन किसानो को बीज लेना है वो DBT portal पर बीज हेतु आवेदन कर सकते है | किसानो द्वारा आवेदित मात्रा पंचायत के सम्बंधित कृषि समन्वक को स्वत: चला जायेगा || जिन किसानो का चयन होगा उनको कृषि समन्वयक द्वारा बीज प्राप्ति के सम्बन्ध में सुचना दे दी जाएगी | जो किसान ऑनलाइन आवेदन करंगे उनके निबंधित मोबाइल न० पर विभाग दवारा एक OTP भेजा जायेगा | निर्दिष्ट बीज विक्रेता के पास जा कर अपना OTP बताकर बीज का अनुदानित मूल्य घटा कर बाकि राशि का भुगतान करके बीज प्राप्त कर सकते है | किसानो तक आसानी से बीज पंहुचाने के लिये  प्रयोग के तौर पर सात जिलों को (बांका, मधुबनी,मुजफरपुर,नवादा,गया,समस्तीपुर, व रोहतास) सशुल्क होम डिलीवरी की व्यवस्था की जा रही है | जो भी किसान ऑनलाइन आवेदन मे होम डिलीवरी का विकल्प चयन करेंगे उनको बीज घर तक पंहुचाया जायेगा | 

                           जिन किसानो को अनुदान पर बीज लेना है वो 20 अप्रैल 2020 से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | 



SBPDCL receipt kaise nikale 2022 ||

  SBPDCL receipt kaise nikale 2022   CSC DIGITAL SEVA PORTAL SE BIJALI BILL                                         यदि आप एक csc vle है और...